{"_id":"5d7cbde98ebc3e013549967d","slug":"tiger-s-dead-body-found-in-sharda-canal-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शारदा नहर में मिला बाघिन का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शारदा नहर में मिला बाघिन का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
Sun, 15 Sep 2019 12:56 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाघिन का शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बंडा क्षेत्र में शारदा नहर में बहकर जा रहे बाघिन के शव को बरामद किया गया है। खुटार रेंज के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाघिन का शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आ रहा था।
विज्ञापन
वनकर्मियों की सूचना पर पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के एसडीओ प्रवीण कुमार जब तक मौके पर पहुंचे तब तक शव बहकर शाहजहांपुर की सीमा में पहुंच चुका था। शव शाहजहांपुर क्षेत्र में बहता देखकर उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया और फिर से दिउरिया चौकी के वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुवायां क्षेत्र के एसडीओ एमएन सिंह, खुटार के रेंजर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। जो बाघिन का निकला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन
खुटार रेंज के रेंजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आया है और कई दिन पुराना होने के कारण फूल गया है। बाघिन की उम्र लगभग साढ़े तीन से चार साल की होगी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लग सकेगा।