{"_id":"6316406b87bedd7ebc4dd7c0","slug":"tiger-kills-middle-aged-man-in-tikunia-bareilly-news-bly4966651121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः तिकुनिया में बाघ ने अधेड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः तिकुनिया में बाघ ने अधेड़ को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया में बाघ ने
अधेड़ को मार डाला
- तीन महीने बाद घटी घटना से दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
तिकुनिया। मजरा पूरब जंगल क्षेत्र में एक बाघ ने हमलाकर ग्राम निवासी रमेश भार्गव पुत्र बहादुर को मार डाला। इससे पहले तीन महीना पहले बाघ ने दो ग्रामीणों को अपना निवाला बनाया था।
ग्राम मझरा पूरब के प्रधान रामपाल ने बताया कि सोमवार को रमेश भार्गव (55) अपने खेत में दोपहर बाद करीब पांच बजे चारा काटने गया था। जब छह बजे तक घर नहीं लौटा घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजने के दौरान रात करीब आठ बजे खेत से कुछ दूरी पर रमेश का शव बरामद हुआ। बताया गया कि रमेश को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है। बाघ ने रमेश भार्गव के दोनों हाथ व दोनों पैर को निवाला बनाया है।
इस बाबत मजरा पूरब जंगल के चौकी प्रभारी वन दरोगा हरिलाल ने बताया कि वह मय टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। शव को कब्जे में लिया जा रहा है। उधर, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।