फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tiger killed by crowd in lakhimpur khiri of uttar pradesh

लखीमपुर में ग्रामीण की जान लेने वाले बाघ को गुस्साए लोगों भीड़ ने पीटकर मारा

Sun, 04 Nov 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी Updated Sun, 04 Nov 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
tiger killed by crowd in lakhimpur khiri of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखीमपुर खीरी के मैलानी में दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से सटे गांव चलतुआ में बाघ ने हमला कर एक ग्रामीण को मार डाला। इससे गुस्साए गांव वालों ने लाठी-डंडों से पीटकर और भालों से गोदकर मार दिया।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चलतुआ निवासी देवानंद (45) मैलानी से बाजार करके साइकिल से गांव आ रहे थे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव के पास पहुंचने पर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए आग जलाई तो बाघ देवानंद को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले में देवानंद के सिर में गहरे जख्म हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम करीब पांच बजे जंगल की झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ को ढूंढ निकाला और उसे घेरकर भाले व लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ को पीटकर मार डाला। 
 

बाघ के मारे जाने की सूचना मिलते ही दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक महावीर कौजलगि, वन्यजीव प्रतिपालक एसके अमरेश मौके पर पहुंचे। कौजलगि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल के किनारे बैठे बाघ को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला है। बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed