{"_id":"65201c595cd1f5f50a0e6768","slug":"tiger-attacks-villager-guarding-farm-in-lakhimpur-kheri-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Fri, 06 Oct 2023 08:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 06 Oct 2023 08:12 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान बाघ खेत में भाग गया। डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद थाना क्षेत्र के सकेथू निवासी राहुल अपनी धान की फसल की रखवाली करने लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के आंवला जंगल किनारे गया था। अचानक खेत से निकले बाघ ने रोहित पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सड़क पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। हैदराबाद के सिंगहा हार के पास खेतों में बाघ के निशान देखे गए हैं।, मोहम्मदी रेंज के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार रात भीखमपुर पिकेट पर तैनात मितौली पुलिस के सिपाही मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर चौराहे के पास गश्त करने निकले थे। चौराहे के पास रोड पर बाघ देखकर सिपाही उल्टे पैर मितौली लौट आए। बाघ को सड़क पर खड़ा देखकर मैगलगंज मंडी के अधिकारी, कस्बे के व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची तो बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। सुबह बाघ के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन