{"_id":"6730d93ab44e2a2b4e0a9c29","slug":"tiger-attacked-and-killed-a-cow-in-pilibhit-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: जंगल से निकलकर बाघ ने गाय को मार डाला, घर के पास जमाये हुए है डेरा; सुरक्षा में जुटे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: जंगल से निकलकर बाघ ने गाय को मार डाला, घर के पास जमाये हुए है डेरा; सुरक्षा में जुटे वनकर्मी
Sun, 10 Nov 2024 09:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Nov 2024 09:33 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे बाघ ने घर के बाहर बंधी गाय को मार डाला। बाघ घर के नजदीक गन्ने के खेत में डेरा जमाये हुए है।
विज्ञापन
बाघ ने गाय पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे बाघ ने घर के बाहर बंधी गाय को हमला कर मार डाला। जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। बाघ घर के नजदीक गन्ने के खेत में डेरा जमाये हुए है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर घर को सुरक्षित किया और निगरानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
कलीनगर थाना क्षेत्र के चांदूपुर गांव की है। शनिवार रात एक बाघ जंगल से निकलकर गांव निवासी दलजीत सिंह के घर के निकट पहुंच गया। बाघ ने घर से बाहर बंधी गाय पर हमला किया और मार डाला। आहट पर जागे परिजनों ने शोर-शराबा करना शुरू किया। इस पर बाघ पास के ही गन्ने के खेत में जाकर घुस गया। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना पर ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद टीम ने जाल मंगवाया और खतरे को देखते हुए दो हिस्सों में जाल लगाकर सुरक्षित किया। रविवार को भी बाघ की गन्ने में मौजूदगी देखी गई, जिससे क्षेत्र में दशहत बनी हुई है। टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। दिन के अलावा रात को भी टीम बाघ की मौजदूगी पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन