फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiff in pathology for investigation, samples for 310 patients

Bareilly News: जांच के लिए पैथोलॉजी में नोकझोंक, 310 मरीजों के लिए सैंपल

Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Tiff in pathology for investigation, samples for 310 patients
बरेली। भीषण गर्मी के बाद अब हावी हो रहे मानसून से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। सोमवार को ओपीडी में 14 सौ मरीज इलाज को पहुंचे। ज्यादातर पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। जांच पहले कराने के लिए पैथोलॉजी में नोकझोंक की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज को पहुंचे मरीजों में करीब 38 फीसदी फिजिशियन के कक्ष पहुंचे थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक अव्यवस्थित खानपान के चलते लोगों की पाचन क्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते पेट में इंफेक्शन हो रहा है। जो पेट में ऐंठन, गैस, कब्ज, दस्त और डकार आने की वजह बन रहा है।
विज्ञापन

इससे बुखार भी हावी है। मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं। साथ ही, ब्लड की जांच कराने के लिए लिखा। कुछ मरीजों ने खुद ही जांच की मांग की। ताकि वजह स्पष्ट हो सके। लिहाजा, लैब में जांच के लिए कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ तीमारदार पहले जांच कराने के लिए आगे बढ़ने लगे तो अन्य ने आपत्ति जताई तो नोकझोंक शुरू हो गई। मौजूद स्टाफ ने उन्हें समझाकर शांत कराया। आमतौर पर लैब दो बजे बंद होती है पर सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे तक जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए।
पंजीकरण काउंटर संकरा होने से बढ़ रही परेशानी
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण काउंटर तक पहुंचने का रास्ता पुलिस चौकी के सामने से गुजरता है। यहीं ड्रग स्टोर के लिए सीढ़ियां भी बनी हैं। ऐसे में एक बार में महज एक ही लाइन लगती है। जो पंजीकरण कराने वालों की परेशानी का सबब है। अक्सर गंभीर मरीज के परिजन पहले जांच कराने के लिए सीधे लैब में घुस जाते हैं। तब बाहर कतार में मौजूद लोग आपत्ति जताते हैं। जो नोकझोंक की बड़ी वजह है।

---

शिविर में 43 दिव्यांगों के बनाए गए सर्टिफिकेट
बरेली। सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले दिव्यांग शिविर में सोमवार को 54 दिव्यांग पहुंचे थे। जिन्हें सर्टिफिकेट नवीनीकरण, पूर्व में लंबित आवेदन को अग्रसारित कराने, संबंधित दिव्यांगता का सत्यापन और प्रमाण पत्र आदि कार्य कराने थे। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद 43 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र और उनके नवीनीकरण का सर्टिफिकेट जारी किया। शेष को अगले सोमवार को शिविर में पहुंचने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed