फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thunderstorms, overload and illegal connections disrupt power supply, leaving villagers distressed.

Bareilly News: आंधी-तूफान, ओवरलोड और अवैध कनेक्शन से बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms, overload and illegal connections disrupt power supply, leaving villagers distressed.
आंवला। पिछले सप्ताह आई आंधी से क्षेत्र में एक हजार से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे कई गांवों में आपूर्ति बाधित है। बढ़ती गर्मी के साथ ओवरलोडिंग और अवैध कनेक्शनों से भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इससे उपभोक्ता और किसान परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंगलवार को मनपुरा उपकेंद्र पर प्रदर्शन करके पशुधन मंत्री के प्रतिनिधि प्रमोद अनुरागी को शिकायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण कंथरी जाफरपुर, विजयी नगला, गुलेली, रायपुर जैसे गांवों में आपूर्ति ठप है। शिकायत करने पर टालमटोल की जाती है। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंत्री के निर्देश के बावजूद दिगोई फीडर से जुड़े गांवों में भी बिजली बहाल नहीं की गई है। एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि काम कराया जा रहा है। उन्होंने खंभों को दोबारा लगवाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भमोरा में 13 मई के तूफान से चौपट हुई विद्युत व्यवस्था का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जेई विजय प्रताप ने बृहस्पतिवार तक पूर्ण बहाली का आश्वासन दिया। हालांकि, मकरंदपुर धराजित और चांडपुर के ग्रामीणों ने छह दिन से बिजली न मिलने से फसलें सूखने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओवरलोडिंग से चरमराई व्यवस्था

सिरौली। नगर में ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे नगर सहित देहात क्षेत्र की 50 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। फॉल्टों से लघु कारोबार ठप हैं और उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। देहात क्षेत्र में मिर्च गन्ने की फसलों को सिंचाई की महती आवश्यकता है। एसडीओ विशाल वर्मा ने प्यास की पुलिया पर एक और ट्रांसफार्मर लगवाकर साहूकारा, मुगलान क्षेत्रों को उससे जोड़कर ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। संवाद




अवैध कनेक्शन और निगम की मिलीभगत

गुलड़िया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से गुलड़िया गौरी शंकर के फीडर से एक कनेक्शन पर तीन-तीन नलकूप चलाए जा रहे हैं, जिससे विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। विभाग को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था खराब रहती है। आरोप है कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों की सांठगांठ से सैकड़ों नलकूपों को घरेलू लाइन से जोड़ लिया है, जिससे घरेलू लाइन हर घंटे ओवरलोड होकर ट्रिप हो जाती है। इस बाबत एसडीओ विशाल वर्मा आंवला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed