{"_id":"63df805ff0eb9b4d6c51ed59","slug":"thugs-absconded-with-woman-s-jewellery-and-cash-in-bareilly-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठगों ने महिला से उतरवाए जेवर, बोले- आंखें बंद करो माता के दर्शन होंगे...पलक झपकते ही हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठगों ने महिला से उतरवाए जेवर, बोले- आंखें बंद करो माता के दर्शन होंगे...पलक झपकते ही हुए फरार
Sun, 05 Feb 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:39 PM IST
सार
श्यामगंज में खरीदारी करने आई एक महिला को टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। उससे जेवर उतरवा लिए और उसकी आंखें बंद करवाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अभी तक कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी के मामले सामने आ रहे थे। अब बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज में टिप्पेबाजी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। यहां एक महिला से टप्पेबाजी की गई है। टप्पेबाजों ने महिला को बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसके जेवर उतरवा लिए। नकदी भी ले ली और फरार हो गए। पीड़ित ने रविवार को थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रमिला नाम की महिला कुछ सामान खरीदने श्यामगंज आई थीं। उनका कहना है कि दो लोगों ने उन्हें माता के दर्शन कराने का झांसा देकर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र और चेन उत्तरवा ली और बारह हजार रूपये भी ले लिए। उसके बाद मुट्ठी बांधकर आंखें बंद कर आगे बढ़ने को कहा। महिला ने जब आंखें खोली तो ठग गायब हो चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन