फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Through the account of Amla's person, cheating of three and a half lakhs from the pastor of Kerala

आंवला के व्यक्ति के खाते के जरिये केरल के पादरी से साढ़े तीन लाख की ठगी

Thu, 24 Sep 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Through the account of Amla's person, cheating of three and a half lakhs from the pastor of Kerala
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

ब्रिटेन की महिला के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर उपहार भेजने के नाम पर फंसाया
विज्ञापन

एडीजी के आदेश पर थाना आंवला में ब्रिटेन की महिला, खाता धारक और एक अज्ञात पर रिपोर्ट

बरेली। केरल के पादरी को ब्रिटेन की महिला के नाम सेे फेसबुक पर दोस्ती कर बातों में फंसा लिया गया और महंगे उपहार भेजने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने जांच पड़ताल की तो जिस अकाउंट में रुपये भेजे गए वह बरेली के आंवला का निकला। इस पर पादरी ने अपने मित्र के जरिये एडीजी जोन से शिकायत की और उन्हीं की ओर से थाना आंवला में ब्रिटेन की महिला, खाताधारक और मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठगी का यह मामला केरल के मल्लिकासेरी के रहने वाले पादरी जोमन सैमुअल के साथ हुआ। उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दोस्त जयशंकर टीएस दिल्ली में एसपीजी क्वार्टर सेक्टर चार (पुष्प विहार) के रहने वाले हैं। रिपोर्ट में ब्रिटेन में रहने वाली रेजीना हेंडरसन, खाता धारक आंवला निवासी आकिल नवी और एक मोबाइल नंबर मालिक को नामजद किया गया है। उनके खिलाफ अमानत में खयानत, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में थाना आंवला में यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें जयशंकर ने कहा है कि उनके मित्र जोमन सैमुअल को 28 अगस्त 2020 को रेजीना हेंडरसन के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। बातचीत के दौरान रेजीना ने उनसे मेल आईडी और मोबाइल नंबर बताया। खुद को पादरी से प्रभावित बताकर रेजीना ने आईफोन, ऐपल लैपटॉप, स्वर्ण आभूषण जैसे कुछ महंगे उपहार भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद एक दिन जोमन सैमुअल के पास एक फोन कॉल आई और उधर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग का होना बताया। उनके नाम पर उसने एक पार्सल आना बताया और कस्टम ड्यूटी के नाम पर एक बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद तीन अन्य किस्तों में उनसे तीन लाख 56 हजार 125 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी कोई उपहार न मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने उस बैंक खाते की जानकारी की, जिसमें रुपये भेजे गए थे। इससे पता चला कि वह बैंक खाता कस्टम विभाग का न होकर भारतीय स्टेट बैंक की आंवला शाखा में आकिल नवी के नाम से खुला है। इस पर पादरी ने अपने मित्र के जरिये दिल्ली पुलिस आयुक्त और बरेली के एडीजी जोन अविनाश चंद्र से शिकायत की। इसके बाद यह रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके विवेचना आंवला के इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में बिसौली, बदायूं का निकला अकाउंट

मुकदमे की जांच कर रहे इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि बैंक से जानकारी में आकिल नवी का पता बिसौली बदायूं सामने आया है। बैंक को पत्र लिखकर उसके अकाउंट की लखनऊ से पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed