फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three years old medical reports found buried in files

Bareilly News: फाइलों में दबी मिलीं तीन साल पुरानी मेडिकल रिपोर्ट

Thu, 23 Jan 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three years old medical reports found buried in files
मीरगंज/शाही। शाही थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य को फाइलों में तीन साल पुरानी मेडिकल रिपोर्ट रखी मिलीं। वर्ष 2022, 2023 व 2024 में जुलाई माह तक के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट धूल फांक रही थीं।
विज्ञापन

इनकी संबंधित एनसीआर के बारे में एसएसपी ने जानकारी तलब की तो थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, तब एसएसपी ने सीओ मीरगंज को जांच सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बताया है कि अगर संबंधित मेडिकल रिपोर्ट का आधार बन रहा है तो इनके मामलों की एनसीआर को एफआईआर में बदला जाए। लापरवाही की स्थिति में संबंधित स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक निरीक्षण करने थाने पहुंचे एसएसपी को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने आईजीआरएस और गारद की टीम को पुरस्कृत किया।
रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी के आने पर मुख्य मार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त रखा गया। कस्बे वासियों के बीच चर्चा रही कि काश रोजाना इसी तरह सड़क अतिक्रमण मुक्त बनी रहे।

बुधवार दोपहर एसएसपी अनुराग आर्य निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से थाने पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रवासियों और पुलिस कर्मियों से फीडबैक लिया। आईजीआरएस की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने पर टीम में शामिल कांस्टेबल सोनिका, दीक्षा, सौरभ कुमार व मोहित कुमार को नकद दो हजार देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही गारद कमांडर थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान, गारद में शामिल सिपाही उत्तम कुमार, शेखर कुमार, अजीत कुमार व केपी सिंह को भी दो हजार रुपये नकदी देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed