फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three year old child dies after being crushed by tractor-trolley

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर तीन साल के बच्चे की मौत

Sat, 06 Jan 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three year old child dies after being crushed by tractor-trolley
सिरौली। अलीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मुरावटोला निवासी संतोष माली फूलों से मालाएं बनाकर बेचते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे उनका तीन साल का बेटा राज अंसारी चौक पर स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। चौक के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राज को चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी पहुंच गए। वह लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर राज को उपचार के लिए बरेली भिजवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष माली के चार बच्चे हैं। इनमें राज तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक मोहल्ला प्यास का रहने वाला है। अभी उसका नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed