{"_id":"5a2c4ec14f1c1b69678c1021","slug":"three-trains-canceled-in-seven-hours-block-many-standing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे के ब्लॉक में तीन ट्रेनें रद्द, कई खड़ी रहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे के ब्लॉक में तीन ट्रेनें रद्द, कई खड़ी रहीं
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी के बीच हर शनिवार और रविवार को मेगा ब्लॉक दोहरी मुसीबत साबित हो रहा है। ट्रेनें इस कदर लेट हो रही हैं कि यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। मुरादाबाद मंडल में शनिवार को अप और डाउन लाइन पर चले मरम्मत कार्य के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लिया गया। इस वजह से करीब सात घंटे गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। व्यस्त रूट पर चलने वाली कई अहम ट्रेनें निरस्त भी हो गईं। रविवार को भी अप लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जाना है, जिससे यात्रियों को दिक्कत आएगी।
डाउन लाइन पर रसुइया से पीतांबरपुर तक किमी संख्या 1292/16 से किमी संख्या 1292/12 के बीच सुबह 10.10 बजे से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। शाहजहांपुर से रोजा स्टेशन के बीच टूटे स्लीपर बदलने का काम सुबह 10:55 बजे से शुरू किया गया। यह मरम्मत किमी संख्या 1233/30 से किमी संख्या 1233/24 के बीच करीब तीन घंटे में पूरा कराया गया। इसके अतिरिक्त टिसुआ, तिलहर, बंथरा रेलवे स्टेशनों पर दो-दो घंटे का संचालन रोककर नई पटरी बिछाने का काम कराया गया। पटरी बदलने का काम हरदोई के पास मउरहा स्टेशन पर कराया गया। यहां किमी संख्या 1181/22 से किमी संख्या 1181/20 के बीच पटरी बदलने का काम और वेल्डिंग कराई गई। वहीं, संडीला के पास भी किमी संख्या 1111/36 से 1111/34 के बीच सुबह 10.30 बजे से काम शुरू कराया गया। इन कामों से लखनऊ रूट की सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे पुल की मरम्मत भी कराई
अप लाइन पर नगरिया सादात से मिलक स्टेशन के बीच 1342/21 से किमी संख्या 1345/15 के बीच पटरी बदलने का काम हुआ। वहीं, रामपुर के पास भी पुराने रेलवे पुल की मरम्मत का काम कराया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन दिया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद-बरेली के बीच भी रोकीं ट्रेनें
वाराणसी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इस दौरान लखनऊ की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 12588 अमरनाथ सुपर फास्ट करीब तीन घंटा, गाड़ी संख्या 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटा, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटा और गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त सुपर फास्ट को तीन घंटा तक मुरादाबाद और बरेली के बीच विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। सियालदह 13151 रोजा के पास करीब दो घंटे और शहीद 14674 रामपुर के पास करीब एक घंटा खड़ी रही। तीन मालगाड़ियां भी प्रभावित रहीं। रविवार को भी अप लाइन पर काम कराया जाना प्रस्तावित हैं। मालदा टाउन एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
वर्जन
रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराए जाते हैं। यात्रियों को कम समस्या हो, इसलिए दोपहर में ट्रेनों का संचालन कम किया गया है। अधिकतर गाड़ियां सुबह और शाम को संचालित की जा रही हैं। काम पूरा होने के बाद ट्रैक पर अधिक गति के साथ ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। - चेतन शर्मा, स्टेशन अधीक्षक