फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three tractor-trolleys and one machine seized during illegal mining

Bareilly News: अवैध खनन के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियां और एक मशीन सीज

Sun, 18 May 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolleys and one machine seized during illegal mining
नवाबगंज फोटो 1 नवागंज मे अवैध खनन करते तहसील प्रशासन ने पकडी पटटा मशीन
नवाबगंज। तहसील और पुलिस ने शनिवार को कुछ जगहों से तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक पट्टा मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस ने तीन वाहन चालकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को सूचना मिली कि सिजौलिया गांव के पास बह रही नदी से रेत का खनन जारी है। यहां पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली और उसके चालक को मौके से हिरासत में ले लिया। इस तरह लाईखेड़ा गांव के मोहम्मद आरिफ के खेत में मिट्टी खनन का काम हो रहा था। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सत्यवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और पट्टा मशीन को कब्जे में ले लिया। इन स्थानों से पुलिस ने तीन वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया। तहसील प्रशासन ने वाहनों को पुलिस के हवाले कर सीज कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चार वाहन चालकों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए वाहन चालकाें ने बताया कि वे मिट्टी और रेत का खनन सरकारी कार्यों के लिए कर रहे हैं, लेकिन मांगने पर कोई अनुमति पत्र दिखा नहीं सके। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे खनन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध खनन करने नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed