फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three thousand patients treated amidst jostling and bickering

Bareilly News: धक्कामुक्की और नोकझोंक के बीच तीन हजार मरीजों का इलाज

Tue, 16 Sep 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Three thousand patients treated amidst jostling and bickering
बरेली। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में रिकॉर्ड करीब 19 सौ नए पर्चे बने। छह सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर इलाज कराने और पांच सौ मरीज विभिन्न प्रकार की जांचें कराने के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने, दवा लेने, डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्कामुक्की की नौबत रही।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर तैनात स्टाफ के मुताबिक सोमवार को करीब 19 सौ पर्चे बने जो इस वर्ष रिकॉर्ड है। संभावना जताई कि बीते दो दिन के मरीज एक साथ आने की वजह से यह स्थिति रही। इसकी वजह से पर्चा, दवा काउंटर करीब घंटे भर ज्यादा खुले रहे। ओपीडी में डॉक्टरों को भी दो बजे के बाद तक बैठना पड़ा। पर्चा बनवाने के दौरान पुरुषों की पंक्ति में महिलाओं के पहुंचने पर कतार में खड़े अन्य तीमारदारों ने विरोध किया। इसपर उनके परिजन भड़क गए और धक्कामुक्की हुई। यही स्थिति दवा काउंटर पर भी रही। हंगामा न हो, इसलिए सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव करते रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक तापमान में आए उतार-चढ़ाव की वजह से ओपीडी में शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, कमजोरी, बुखार के मरीज ज्यादा रहे। लक्षण के आधार पर दवा देने के साथ की उनकी जांचें कराई गईं। टाइफाइड, वायरल बुखार के मरीज सर्वाधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में 34 दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र
सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में प्रमाणपत्र बनवाने, जांच और नवीनीकरण के लिए 56 दिव्यांग पहुंचे। अपराह्न तीन बजे तक जांच के बाद 34 के प्रमाणपत्र बने। दिव्यांगों के लिए परिसर में व्हील चेयर, वॉकर आदि मौजूद रहे। कुछ दिव्यांगों ने स्टाफ से उपकरण मांगे और प्रयोग किया। जो इस सुविधा से अनजान थे, उनके परिजन उन्हें उठाकर शिविर तक ले गए। स्टाफ ने कोई सहयोग नहीं किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed