{"_id":"6596748e4eb69fbc1e026f77","slug":"three-thieved-arrested-for-stealing-batteries-from-coaches-in-railway-yard-in-bareilly-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े कोचों से 10 बैट्री चोरी, कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े कोचों से 10 बैट्री चोरी, कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार
Thu, 04 Jan 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:34 PM IST
सार
बरेली में चोरों ने रेलवे के यार्ड को निशाना बना लिया। काफी दिनों से चोर रेलवे की संपत्तियां चोरी कर रहे थे। सोमवार रात चोरों ने फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया। कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े ट्रेनों के कोचों से चोरों ने 10 बैट्रियां चोरी कर ली। चोरी की घटना को सोमवार रात अंजाम दिया गया। आरपीएफ ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को बाकरगंज रोड स्थित वाल्मीकि नगर में एक कबाड़ी के दुकान से बैट्री बरामद कर ली। कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के कई कोच बरेली सिटी स्टेशन के यार्ड में खड़े हैं। यह कोच चोरों के निशाने पर आ गए। चोरों ने कोचों से बैट्री खोलनी शुरू कर दीं। मंगलवार को कोचों से बैट्री चोरी के संबंध में रेलवे कर्मचारियों को पता लगा। मामले में आरपीएफ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
आरपीएफ ने बुधवार को बंसी नगला के आकाश मौर्य, दिनेश मौर्य और बाकरगंज के कबाड़ी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश और विकास ने बैट्री फुरकान को बेची थीं। आरोपियों ने रेल संपत्तियों को चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन