फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers were caught with 36 grams of smack in Baheri

Bareilly News: बहेड़ी में 36 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर पकड़े गए

Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers were caught with 36 grams of smack in Baheri
बहेड़ी। पुलिस ने दो अलग स्थानों से तीन लोगों को स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही इस काले धंधे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए परोही गांव के चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने केसर ग्राउंड में बैठे युवक जीशान, जाकीउद्दीन निवासी उजाला नगर, बनफूलपुरा, हल्द्वानी उत्तराखंड को हिरासत में लिया। दोनों के कब्जे से 21 ग्राम स्मैक, 560 रुपये, दो मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा जोखनपुर निवासी नसीर को मुरारपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके तार फतेहगंज पश्चिमी से लेकर बहेड़ी तक जुड़े हुए हैं। वह इन जगहों से एक युवक से स्मैक खरीद कर उत्तराखंड ले जाकर बेचता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को परोही गांव के एक युवक की तलाश है। बताया जाता है कि स्मैक की पुड़िया के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों के तार इस युवक से जुड़े हुए हैं।
माल पहुंचाने के दौरान वह इनके साथ था, लेकिन पुलिस के आने से पहले भाग गया। सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक का अंदरूनी संपर्क है, जिसके वजह से वह अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed