फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers including husband wife arrested with opium worth Rs 40 lakh in Bareilly

Bareilly: 40 लाख रुपये की अफीम के साथ दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-पंजाब तक करते थे सप्लाई

Fri, 13 Oct 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी झारखंड के तस्करों से अफीम खरीदते थे। फिर दिल्ली पंजाब तक सप्लाई करते थे। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Three smugglers including husband wife arrested with opium worth Rs 40 lakh in Bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिशारतगंज और अलीगंज थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने अखा मोड़ बिशारतगंज तिराहे से महिला सहित तीन तस्करों को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से दो मोबाइल और आठ सौ रुपये बरामद हुए हैं। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव धनेती खरगपुर निवासी जगत सिंह, उसकी पत्नी ममता उर्फ कुसुम तथा बेचेलाल लम्बे समय से झारखंड से अफीम लाकर दिल्ली पंजाब तक सप्लाई करने का काम करते थे। शुक्रवार को एक सूचना पर अलीगंज और बिशारतगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बरेली बदायूं मार्ग के अखा गांव मोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

झारखंड के लोगों से खरीदी थी अफीम 
पुलिस को पूछताछ में जगत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बेचेलाल ने झारखंड के कुछ लोगों से उसकी जान-पहचान कराई। उन्हीं लोगों से वह, उसकी पत्नी और बेचेलाल ने अफीम खरीदी। जगत सिंह पत्नी के पेट पर अफीम बांध देता था। वह उसे साड़ी से छिपा लेती थी। ये तीनों पहले भी चंडीगढ़ और पटियाला में जाकर अफीम को बेच चुके हैं।

पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपसिंह, उपनिरक्षक गैनी रजनीश कुमार, एसआई बिशारतगंज महावीर सिंह दोनो थानों के साथ सीओ के हमराह भी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed