फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers arrested, 481 grams of hashish recovered

Bareilly News: तीन तस्करों को दबोचा, 481 ग्राम चरस बरामद

Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested, 481 grams of hashish recovered
भोजीपुरा। थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नैनीताल हाईवे किनारे गांव अभयपुर से तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 481 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी, एसआई संजीव त्यागी, एसओजी के उप निरीक्षक नवीन कुमार, सिपाही ऋषभ चौधरी ने नैनीताल हाईवे किनारे बसे गांव अभयपुर के पास छापा मारकर तीनों तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 481 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अमित गुप्ता निवासी भूड़ थाना प्रेमनगर हाल निवासी बीडीए काॅलोनी टीबरीनाथ मंदिर थाना प्रेमनगर बरेली, दूसरे ने मुनेंद्र निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा देवचरा थाना भमौरा , तीसरे ने सूरज निवासी ज्वाला कल्यानपुर थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत हाल निवासी श्मशान रोड थाना कैंप जिला रुद्रपुर उत्तराखंड बताया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मुनेंद्र पर भोजीपुरा के अलावा भमौरा और इज्जतनगर में एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। अमित गुप्ता और सूरज पर पहले से ही भोजीपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed