फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smack smugglers including father and son arrested

Bareilly News: पिता-पुत्र समेत तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three smack smugglers including father and son arrested
फरीदपुर। लखनऊ की नारकोटिक्स व फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव मझौआ हेतराम निवासी पिता, पुत्र सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझौआ हेतराम में मंगलवार को नारकोटिक्स लखनऊ व फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर पिता, पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी गांव में अन्य कई लोग स्मैक की तस्करी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार आठ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा था। उसे छुड़ाने के लिए उसके गुर्गे सक्रिय हो गए और उसे वहां से छुड़ा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed