{"_id":"68e9a5da19f94d036b034da6","slug":"three-rounds-were-held-on-the-first-day-of-the-chess-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-743422-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता के लिए पहले दिन हुए तीन राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता के लिए पहले दिन हुए तीन राउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रीड़ा व सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड शाखा में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी शतरंज चैलेंज प्रतियोगिता चेकमेट का आगाज हुआ। अंडर-11, अंडर-14 व अंडर-19 वर्गों में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में शहर के सीबीएसई, आईसीएसई के 28 स्कूलों के 149 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड खेले गए। अंडर-11 में जीआरएम नैनीताल रोड शाखा के सक्षम अरोरा, सोबतीस स्कूल के रियांश कुमार, जीआरएम डोहरा के ऋषित गोयल, जयपुरिया के रणविजय सिंह और सेक्रेड हार्ट्स के मो. अर्सलान ने बढ़त बनाई है। अंडर-14 में व्यास वर्ल्ड के दिव्यजोत व अद्विक सिंह, जीआरएम स्कूल नैनीताल शाखा के अनंत सक्सेना और हरिति स्कूल के आदिदेव आगे चल रहे हैं।
अंडर-19 में जीआरएम नैनीताल रोड के ओम रखेजा व साहस अग्रवाल, जिंगल बेल्स के दिव्यांश कुमार, बिशप के अरहान अहमद खान और व्यास वर्ल्ड के अश्मित वर्मा शीर्ष पर काबिज हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का चौथा और पांचवा राउंड खेला जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
शैक्षिक स्तर को बढ़ावा देते हैं खेल
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बरेली साउथ अंशिका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खेलकूद गतिविधियों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। विद्यालय प्रबंधक व आईएसए के चार्टर प्रेसिडेंट राजेश जौली ने कहा कि शतरंज की शह और मात जिंदगी से मिलती जुलती है। इस दौरान विद्यालय निदेशक त्रिजित अग्रवाल, आईएसए के अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल, सचिव अंकित बग्गा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य चौधरी, आईएसए के पूर्व अध्यक्ष पारुष अरोरा, जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना उपस्थित रहे। संवाद