{"_id":"6680a8adad9c351f4d0bfcd6","slug":"three-policemen-including-inspector-suspended-for-visiting-tiger-reserve-bareilly-news-c-4-bly1015-430072-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ड्यूटी छोड़ टाइगर रिजर्व घूमने पहुंचे दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ड्यूटी छोड़ टाइगर रिजर्व घूमने पहुंचे दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर बिना अनुमति के पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने चले गए थे। वहां वॉचर से इनका विवाद भी हुआ था। पीलीभीत के वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर जांच के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने यह कार्रवाई की है।
चौकी प्रभारी सुभाषनगर एसआई विनय कुमार, इसी चौकी के हेड कांस्टेबल शाहिद अली व ऋषिपाल सिंह अपहरण से जुड़े मामले में 24 जून को एक पीड़िता की तलाश करने अपनी गाड़ी से हाफिजगंज गए थे। वहां से ये लोग अधिकारियों की अनुमति के बिना ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंच गए। वहां वॉचर ने टाइगर रिजर्व बंद होने की जानकारी दी तो ये लोग उससे झगड़ा करने लगे। अनधिकृत रूप से अंदर घुस गए। वॉचर की सूचना पर पीटीआर के अधिकारियों ने इसकी शिकायत की थी। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
-- -- -
दबिश देने गलत घर में घुसकर की थी अभद्रता
दरोगा विनय कुमार के खिलाफ क्षेत्र में जुआ व सट्टा कराने की शिकायतें भी मिल रहीं थीं। वहीं, एक मामले में वह आरोपी को पकड़ने के लिए पुरानी चांदमारी गए थे। वहां गलत घर में घुस गए थे और मौजूद लोगों से अभद्रता की थी। लोगों ने विरोध किया तो चौकी प्रभारी ने गलती स्वीकारने के बजाय उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सूत्र बताते हैं कि चौकी प्रभारी की वजह से ही दोनों दीवान फंस गए। ब्यूरो