फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three police teams formed to solve the robbery case

Bareilly News: लूट के मामले में खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित

Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three police teams formed to solve the robbery case
मीरगंज। क्षेत्र के गांव रसूलपुर के पास सराफ से लूट के मामले में पुलिस ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा निवासी सनी भारद्वाज की हुरहुरी चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। शुक्रवार को वह शाम में छह बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी गांव रसूलपुर में एक रिसोर्ट के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाया और उनका बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के बैग में 65 हजार रुपये, डेढ़ लाख से अधिक रुपये व सोने-चांदी की गांठें थीं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद एसएसपी ने सर्विलांस, एसओजी एवं थाना पुलिस की टीम सीओ मीरगंज के नेतृत्व में गठित कर दी। शनिवार को टीमों ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी टीमों ने थाना सिरौली एवं आंवला क्षेत्र में भी जाकर आरोपियों की लोकेशन खंगाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed