{"_id":"691a3bf8aceaef76ae0e17ca","slug":"three-players-from-the-district-will-show-their-strength-in-the-national-handball-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-767556-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
बरेली। कर्नाटक में 25 से 29 नवंबर तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शहर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें इजय गंगवार, अंकित सिंघवाल और मानस मौर्य के नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रविवार को ही तीनों खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कैंप के लिए रवाना हुए। तीनों खिलाड़ियों ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में चार से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
साथी खिलाड़ियों को देखकर बढ़ा रुझान
भरतौल निवासी अंकित सिंघवाल (16) ने तीन वर्ष पहले स्कूल में साथी खिलाड़ियों को हैंडबॉल खेलता देख, इसमें कदम रखा। लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर वह निरंतर सुधार करते रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा रह चुके हैं मानस
नेकपुर गल्लामंडी निवासी मानस मौर्य (16) रोजाना पांच घंटे अभ्यास करते हैं। वर्ष 2024 में अमेठी में आयोजित सब-जूनियर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में भी शामिल हो चुके हैं।
आठ घंटे करते हैं अभ्यास
हार्टमन के पास रहने वाले इजय गंगवार का सीनियर खिलाड़ियों को देखकर खेल में रुझान बढ़ा। वह पिछले तीन वर्षों से प्रतिदिन आठ घंटे अभ्यास करते आए हैं।उन्होंने अप्रैल में ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। संवाद