फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people killed as E-rickshaw collides with roadways bus on Pilibhit-Puranpur road

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

Tue, 16 Apr 2024 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 10:35 AM IST
सार

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गजरौला क्षेत्र में सोमवार रात रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
three people killed as E-rickshaw collides with roadways bus on Pilibhit-Puranpur road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सवारियों से भरे ई-रिक्शा को सामने से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


असम हाईवे पर गजरौला इलाके में कैंच के पास हादसा हुआ। बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाई हसीब और सलीम समेत तीन लोगों की मौत हुई है। ई-रिक्शा से टकराने के बाद बस की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। इसी से रोडवेज बस की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि बस बहराइच से आ रही थी। 

विज्ञापन

ई-रिक्शा सवार साकिद पुत्र रियास्त अली, हसीब पुत्र सलीम व नईम पुत्र सलीम निवासी नौगंवा पकड़िया पीलीभीत से पूरनपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों की जान चली गई। तीनों युवक बैटरी बनाने का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। नंबर प्लेट से बस की पहचान हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed