फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people killed and 14 injured in road accident in bareilly

पिकअप और मैजिक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 14 घायल

Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people killed and 14 injured in road accident in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह पिकअप और सवारियों से ओवरलोडेड मैजिक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 14 महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें दो युवक आगरा के भी शामिल हैं। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक सड़क किनारे खंदी में गिरकर उलटी हो गई तो पिकअप हाईवे पर पलट गई। घायलों को दोनों वाहनों के नीचे से निकालने में राहगीरों के साथ पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। इससे हाईवे पर करीब आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिया के नजदीक हुआ। यहां से सवारियां भरकर कछला के लिए निकली मैजिक और सामने से आ रही पिकअप की भिड़ंत हुई तो तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़कर आ गए। पिकअप में दवाओं के डिब्बे लोड थे जो आगरा से बरेली में अनलोड होने थे। मैजिक सड़क किनारे खंदी में गिरकर पलटी तो अधिकतर सवारियां उसके नीचे ही दब गईं।
विज्ञापन


मैजिक में आगे की सीट पर बैठीं सवारियों में दो महिलाओं की मौके ही मौत हो गई। जिनमें एक महिला की देर शाम शिनाख्त हो गई। मृतका नझियाई मोहल्ला निवासी नारायनी (60) थी जो कछला गंगा स्नान को गई थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पुत्र तेजपाल ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का पता चलने पर तेजपाल ने शिनाख्त की। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा निवासी वीरेंद्र (25), तिलियाखाता गांव का टिंकू (24), बुटला निवासी सुमित (20), मुजरिया के गांव गौसपुर निवासी सत्यभान (30), पालपुर का जितेंद्र (19), बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अंजू (23) पुत्री नरेंद्र पाल, अनीता (24) पुत्री प्रेमपाल, नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी अजय (16) पुत्र बबलू, वीरेंद्र (20), राजेश (25), अयोध्यागंज निवासी सौरभ (26), बहादुरगंज निवासी शन्नू (32) तथा पिकअप में सवार आगरा में हरीपर्वत क्षेत्र के निखिल (38) और कान्हा (24) तथा पिकअप चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता निवासी अवधेश घायल हो गए।


कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि घायलों में टिंकू को बरेली रेफर किया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पिकअप चालक की मानें तो उसके वाहन का पीछा एआरटीओ की कार कर रही थी। इस कारण उसने पकड़े जाने के डर से वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। घायलों को बाहर निकालने में लोगों के साथ पुलिस को करीब आधा घंटा लगा। इस दौरान हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed