{"_id":"6ac6fcd550913a0c6c092595","slug":"three-people-killed-after-bike-collides-with-dumper-in-bareilly-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Thu, 08 Oct 2026 07:46 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:46 AM IST
सार
बरेली के देवरनियां क्षेत्र में बुधवार शाम नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुसने से हुआ। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-नैनीताल हाईवे पर बुधवार शाम पांच बजे देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में दो भाइयों और उनके बहनोई की मौत हो गई। तीनों रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे और आंवला से रुद्रपुर जा रहे थे। बाइक बहनोई चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के तीन घंटे बाद तीनों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आंवला के गांव आसपुर निवासी डालचंद्र की ससुराल बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कैमुआ गौटिया में है। डालचंद्र और गांव कैमुआ गौटिया निवासी उसके साले नन्हे व ओमेंद्र रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कट के पास खड़ा था डंपर
मंगलवार को तीनों एक ही बाइक से रुद्रपुर के लिए निकले थे। उनकी बाइक नैनीताल हाईवे पर सतीश ढाबा कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उनको एंबुलेंस के जरिये भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मंगलवार को तीनों एक ही बाइक से रुद्रपुर के लिए निकले थे। उनकी बाइक नैनीताल हाईवे पर सतीश ढाबा कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उनको एंबुलेंस के जरिये भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डालचंद्र की जेब से मिले कुछ कागजों के जरिये उसकी तो पहचान हो गई, लेकिन दो अन्य की पहचान तीन घंटे बाद हो सकी। तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।