फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people kidnapped a minor girl in Bareilly

Bareilly News: मेला से लौट रहीं मां-बेटी को रास्ते में घेरा, नाबालिग को उठा ले गए तीन लोग

Fri, 27 Oct 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 05:52 PM IST
सार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां-बेटी मेला देखकर घर जा रहा था। रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने महिला को धमकाया और उसकी नाबालिग बेटी को उठा ले गए। 

विज्ञापन
Three people kidnapped a minor girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा से मेला देखकर लौट रहीं मां-बेटी को तीन लोगों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि मां को धमकाने के बाद नाबालिग बेटी को आरोपी उठाकर ले गए। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार मंगलवार को मेला देखने जोगी नवादा आया था। माता-पिता और उनकी 15 साल की बेटी देर रात मेला देखकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में कुछ काम से पिता रुक गया। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही विवेक के साथ अमरोहा के गांव खुआवली निवासी देवू समेत तीन लोगों ने मां-बेटी को घेर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Video: सरिया लेकर दुकान से बाहर निकला युवक... पलभर में हो गई मौत; हादसा देख कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


देवू के मौसा इसी गांव के हैं। ऐसे में उसका यहां आना-जाना रहता था। किशोरी के पिता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसकी पत्नी को धमकाया और बेटी को जबरिया उठाकर अपने साथ ले गए। विरोध करने पर किशोरी की मां को जान से मारने की धमकी भी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा किया
दिल्ली के दो ठेकेदारों ने तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। बारादरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज थाने के एक गांव का व्यक्ति दिल्ली के नरेला निवासी ठेकेदार प्रदीप यादव और सद्दाम के साथ काम करता था। 

आरोप है कि प्रदीप यादव और सद्दाम 29 जुलाई को बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली उसकी विवाहित बेटी के घर से उसकी नाबालिग बेटी को तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए। कुछ समय से उसकी नाबालिग बेटी अपनी बहन के साथ रह रही थी। घटना को तीन महीने बीत चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर अब बारादरी पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed