फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people including two brothers who killed BJP leader Dumpy got life imprisonment

Bareilly News: भाजपा नेता डंपी के हत्यारे दो भाइयों समेत तीन को उम्रकैद

Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three people including two brothers who killed BJP leader Dumpy got life imprisonment
बरेली। भाजपा नेता और मेयर प्रत्याशी रहे युनूस अहमद उर्फ डंपी की संपत्ति के विवाद में गोली मारकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल 2020 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष यूनुस अहमद उर्फ डंपी एजाजनगर गौंटिया स्थित अपने घर के दरवाजे पर रिश्तेदारों के साथ बैठे थे। रिटायर्ड फौजी सिराजउद्दीन, उसका भाई इशामुद्दीन, आशिक नाम के शख्स व एक अन्य अज्ञात आरोपी यहां आए। इन हथियारबंद लोगों ने भाजपा नेता युनूस अहमद पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बारादरी थाने में युनूस की पत्नी शहनाज ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने सिराजउद्दीन, इशामुद्दीन और आशिक के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने 12 गवाह अदालत में पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार सिंह की अदालत ने भाजपा नेता की पत्नी और मुकदमा वादी शहनाज के बयान को अहम माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने सिराजउद्दीन, इशामुद्दीन और आशिक को हत्याकांड का दोषी ठहराते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने तीनों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा अदालत ने इशामुद्दीन को आर्म्स एक्ट मामले में दोषी मानते हुए 20 हजार रुपये जुर्माना व एक साल की सजा सुनाई। वहीं आशिक पर आर्म्स एक्ट मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed