फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people including sister arrested for killing her brother in Bareilly

संपत्ति के लिए भाई की हत्या: भाभी पर करा दी रिपोर्ट, 11 माह बाद खुला राज, बहन समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

बरेली के पंजाबपुरा निवासी रोहित (37) का शव नवंबर 2023 में उसके घर में पड़ा मिला था। उसकी बहन ने भाभी और उनके मायकेवालों पर रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो मामला दूसरा निकला। पुलिस के मुताबिक बहन ने ही संपत्ति हड़पने के लिए भाई की हत्या की थी। 

विज्ञापन
three people including sister arrested for killing her brother in Bareilly
हत्यारोपी महिला, उसकी ननद और पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा निवासी रोहित की हत्या उसकी बहन ने ही अपने पति और ननद के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने संपत्ति के लिए हत्या करने और उसे खुदकुशी का रूप देने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन


पंजाबपुरा निवासी रोहित का शव घर में मिला था। रोहित की बहन रोली गंगवार ने आठ नवंबर 2023 को रोहित की पत्नी और ससुराल वालों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान रोली की कहानी में कई झोल मिले। संपत्ति से जुड़ा विवाद भी सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


बहन को संपत्ति में नहीं मिला था हिस्सा 
दरअसल, रोहित के पिता गिरीश चंद्र बीएसएनएल में कर्मचारी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पंजाबपुरा में मकान खरीदा था। रोली को संपत्ति से कुछ नहीं मिला था। रोली अपनी शादी के दो-तीन दिन बाद ही किला क्षेत्र में रानी साहब का फाटक निवासी अनुपम के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोली ने अनुपम और उसकी बहन ललिता गंगवार के साथ मिलकर रोहित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रोहित को भड़काकर उसकी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखवा लिया और इसके बाद रोहित की हत्या की। उसकी पत्नी पर ही आरोप लगा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed