{"_id":"6ad3e5cfd8fd9654bd0c89f4","slug":"three-people-from-shishgarh-defrauded-of-rs-274-lakh-bareilly-news-c-419-1-bd11002-708-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीशगढ़ के तीन लोगों से 2.74 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीशगढ़ के तीन लोगों से 2.74 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
शीशगढ़ के तीन अलग-अलग स्थानों का मामला, प्राथमिकी दर्ज
शीशगढ़। कस्बे के अलग-अलग स्थानों के तीन लोगों से 2.74 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शिकायतकर्ताओं ने अनुसार, उनके फोन पर लिंक आया था, जिस पर क्लिक करते ही उनके खातों से रुपये कट गए। पहला मामला फजील का है, जिनके साथ तीन मई को फोन पे के माध्यम से 1,13,892 रुपये की धोखाधड़ी हुई। दूसरा मामला प्रेरणा का है, जिनके साथ तीन अक्तूबर को 70,345 रुपये की ठगी की गई। तीसरा मामला जावेद अख्तर से जुड़ा है, जिनके साथ 25 सितंबर को 90,000 रुपये की ठगी हुई। जावेद अख्तर के मामले में बैंक ने 17,214 रुपये पर लीन लगाया है। सीओ अजय कुमार के अनुसार, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद