फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people died due to drinking alcohol in badaun

बदायूं में मदिरा से छाया मातम : मूसाझाग में शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक की हालत बिगड़ी

Fri, 02 Apr 2021 04:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 04:04 PM IST
सार

  • प्रधानी के चुनाव के चलते रोजाना प्रत्याशी लोगों को शराब पिला रहे हैं
  • डीएम दीपा रंजन और एसएसपी संकल्प शर्मा ने गांव का दौरा किया और कार्रवाई का आदेश दिया 

विज्ञापन
three people died due to drinking alcohol in badaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिकुलापुर में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत बिगड़ गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानी के चुनाव के चलते रोजाना प्रत्याशी लोगों को शराब पिला रहे हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को शराब पीने से मुन्नालाल (50) पुत्र अनोखी की मौत हो गई थी। इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। परिवार वालों ने उसके शव का बगैर पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार रात गांव के ही संजय मौर्य (30) पुत्र रामपाल की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार सुबह प्रेमदास (50) पुत्र मुंशीलाल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इधर अमर सिंह (28) पुत्र रामपाल की आंखों की रोशनी चली गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दो प्रधान प्रत्याशियों को हिरासत में ले लिया गया है। सूचना पर डीएम दीपा रंजन और एसएसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम दातागंज पारसनाथ मौर्य, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान समेत कई अधिकारी गांव पहुंच गए। मामले की जानकारी करते हुए उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed