फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people died due to canter hit the car on delhi bareilly highway

बरेली में दर्दनाक हादसा: पंजाब के वाहन कारोबारी और दो बेटों की मौत, कार से उतरते वक्त कैंटर ने मारी टक्कर

Tue, 27 Jun 2023 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

Road Accident on Delhi Highway : दिल्ली हाईवे के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर रामपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। ये लोग बरेली से घर वापस जा रहे थे। 

विज्ञापन
three people died due to canter hit the car on delhi bareilly highway
मृतक पिता और पुत्रों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पंजाब के पटियाला निवासी कारोबारी परमजीत सिंह (42) और उनके दो बेटे सर्वजोत सिंह (14) व वंश सिंह (12) की टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। टोल प्लाजा से पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए तीनों लोग कार से उतर रहे थे। इतने में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर तीनों लोगों को टक्कर मारता हुआ 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


पटियाला के त्रिपेड़ी आनंद नगर निवासी परमजीत कार व्यवसायी थे। वह 25 जून को बरेली में अपनी पत्नी के मामा सुरेंद्र सिंह की बेटी अमनदीप कौर की शादी में आए थे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VDO परीक्षा में सेंधमारी: फौजी ने 15 लाख रुपये में किया था नौकरी का सौदा; सरगना नाजिम समेत 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन




 

सुरेंद्र सिंह के भाई सदर कैंट निवासी होटल कारोबारी सतवंत सिंह चड्ढा ने बताया कि परमजीत सिंह के साथ उनकी पत्नी, दोनों बेटे, बेटी, मां व मौसेरे भाई भी थे। 26 जून को पूरा परिवार नानकमत्ता चला गया था। शाम को लौटने के बाद खाना खाकर रात 10 बजे ये पटियाला के लिए रवाना हो गए। इनकी कार के अलावा परिवार के अन्य लोग भी दो कारों से साथ चल रहे थे।

ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना

 

कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर

फतेहगंज पश्चिमी टोल से पहले परमजीत सिंह ने फास्टैग रिचार्ज के लिए रोड किनारे कार रुकवाई। वह और उनके दोनों बेटे कार से नीचे उतरने लगे। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार आगे बढ़ी और उनके परिजनों की ही दूसरी कार में भिड़ गई। 
 

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड नहीं बनी तो सीधे घरवाली बनाने की कोशिश: लड़की को रोक भरने लगा मांग, एकतरफा प्यार में पार की हद
 

 

दोनों कारों के बीच में पिता-पुत्र फंस गए और वहीं उनकी मौत हो गई। कार में बैठी परमजीत सिंह की मां इंद्रप्रीत कौर, पत्नी बिंदु, कार चला रहे मौसेरे भाई पटियाला में तैनात दरोगा हरप्रीत सिंह घायल हो गए। मंगलवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद उनके रिश्तेदार तीनों के शव लेकर पटियाला रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed