फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three more pairs of special trains will pass through Bareilly timetable released

Railway News: बरेली होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी और विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू

Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

होली के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनें पहले ही फुल हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी और विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।  

विज्ञापन
Three more pairs of special trains will pass through Bareilly timetable released
बरेली होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी छह और होली विशेष गाड़ियों की समय सारिणी घोषित की है। ये गाड़ियां योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कटिहार और फिरोजपुर-दानापुर के बीच सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी। आरक्षित श्रेणी की गाड़ियों में टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। रेलवे अब तक कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
  • 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 26 फरवरी और दो मार्च को रात 10.10 बजे ऋषिकेश से चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:02 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 28 फरवरी और चार मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन शाम 4:20 बजे बरेली आएगी और रात 10:25 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • 04614 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 25 फरवरी, एक व पांच मार्च को दोपहर 2:15 बजे अमृतसर से चलकर रात 1:14 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात एक बजे कटिहार पहुंचेगी। 04613 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन 27 फरवरी, तीन व सात मार्च को सुबह चार बजे कटिहार से चलने के बाद अगले दिन रात 1:15 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 04616 फिरोजपुर-दानापुर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलने के बाद रात 1:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। 04615 दानापुर-फिरोजपुर विशेष गाड़ी 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed