{"_id":"5f2852008ebc3e9f6d580da4","slug":"three-more-days-of-rain-then-sunny-and-humid-bareilly-news-bly415008933","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन और बारिश... फिर धूप और उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन और बारिश... फिर धूप और उमस
विज्ञापन
चौपुला चौराहे पर भरे बारिश के पानी में गिरकर कई लोग जख्मी हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मौसम विभाग की रिपोर्ट मुताबिक निम्न वायुदाब क्षेत्र का बना है माहौल
विज्ञापन
बरेली। बीते करीब हफ्ते भर तक उमस से बेहाल हुए लोगों को अब चार दिनों तक राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर में करीब घंटे भर तक हुई बारिश ने काफी हद तक राहत पहुंचाई है। मौसम विशेषज्ञों ने निम्न वायुदाब क्षेत्र हावी होने की वजह से अगले करीब तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं।
रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई थी फिर आसमान साफ होने से धूप और उमस हावी रही। सुकून की नींद भी नहीं मिली। वहीं, सोमवार को सुबह से ही घने बादल मंडराने लगे थे। दोपहर करीब 12 बजे से घंटे भर तक तेज बारिश ने लोगों को राहत दी। राखी बंधवाने और बांधने के लिए जा रहे कई लोग भी भीगते हुए पहुंचे। घंटे भर की बारिश के बाद भी बादलों का सिलसिला जारी रहा। जिले में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर भी जारी रहा। हालांकि, रक्षाबंधन के दिन छाए घने बादलों ने उमस और धूप से निजात दिखाई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले करीब तीन दिन तक अनुकूल माहौल मिलने पर अच्छी बारिश के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूतनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 87 से 95 प्रतिशत रहा।