{"_id":"606a158b8ebc3ee64f1ceadb","slug":"three-miscreants-who-robbed-champaran-youth-arrested-bareilly-news-bly442806799","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया अफीम तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अफीम के धंधे में मोटा मुनाफा होने पर फर्नीचर कारोबारी करने लगा तस्करी
विज्ञापन
बरेली। फर्नीचर कारोबारी को अफीम के धंधे में मोटा मुनाफा लगा तो उसने तस्करी शुरू कर दी। किला पुलिस ने उसे झारखंड से मंगाई गई एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
रविवार सुबह किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और एसआई सनी चौधरी सिटी श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भुता के गांव भगनापुर निवासी अब्दुल हसन को संदेह होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है। एसआई सनी चौधरी ने बताया कि अब्दुल हसन पहले फर्नीचर का कारोबार करता था। उसे अफीम के धंधे में मोटा मुनाफा लगा तो झारखंड से अफीम की तस्करी करने लगा। उसके फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्करों से भी संबंध हैं।