फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three miscreants of buffalo stealing gang arrested

Bareilly News: भैंस चोरी कर कटवाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of buffalo stealing gang arrested
भैंस चोरी कर कटवाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
फतेहगंज पूर्वी । नगर से पशुपालक को बंधक बनाकर ले जाए गए पशुओं की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने गिरोह का खुलासा कर दिया। तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस का दावा है कि यह अंतर जनपदीय गिरोह है, जिसके तार बरेली की मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी से जुड़े हैं।
विज्ञापन


शब्बीर कॉलोनी निवासी नत्थूलाल के घर से बुधवार रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनके हाथ-पैर बांध कर दो भैंस, एक पड्डा, चार हजार रुपये, सोलर पैनल, बैटरी आदि लूट ली थी। पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की तो इस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनसे एक भैंस ,पड्डा, एक टेंपो, पिकअप गाड़ी व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आदिल निवासी जगतपुर गौंटिया, नफीस निवासी चक महमूद पुराना शहर थाना बारादरी, आकाश निवासी अहलादपुर थाना इज्जतनगर को गिरफ्तार किया गया। तीन अन्य बदमाशों में इमरान निवासी सिविल लाइंस बदायूं, लाडला निवासी कादरी मस्जिद के पास जगतपुरव जुनैद निवासी चक महमूद बारादरी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी में कटवाता था चोरी के पशु
- एसपी साउथ मानुष पारीक के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में शामिल नफीस बरेली की मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी में काम करता है। यह आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी की भैंसों को जल्दी कटवा देते हैं। वहीं, दूसरा आरोपी आकाश टेंपो चलाता है। इन लोगों को आसपास के जिलों में वारदात करने वाले स्थानों पर छोड़कर आता है, जिसके बदले उसे ज्यादा रकम मिलती थी।
---
ऐसे काम करता था गिरोह
नफीस अपने अन्य तीनों फरार साथियों के साथ पिकअप, टेंपो का इंतजाम करता था। अलग-अलग जिलों में उसकी पहचान थी। ये लोग अलग टीमों में रहते थे। एक टीम पिकअप से तो दूसरी टेंपो से चलती थी। ये अब तक कई जिलों से भैंस चोरी कर मारिया फैक्टरी में कटवा चुके हैं। आरोपियों पर अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। एसपी दक्षिणी मानुष पारिख ने बताया कि नफीस से बातचीत में काफी इनपुट मिला है, जल्दी ही और खुलासे किए जाएंगे। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, सहेंद्र मलिक आदि शामिल थे।


---
मारिया फ्रोजन से नफीस का वास्ता नहीं
- मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी के प्रबंधक ईशान के मुताबिक नफीस न तो उनकी फैक्टरी का कर्मचारी है और न ही फैक्टरी से उसका कोई वास्ता है। दो दिन पहले पुलिस ने फैक्टरी के बाहर से किसी व्यक्ति को पकड़ा था, तब वह लोग समझ नहीं पाए। अब लगता है कि शायद वह नफीस ही था। ईशान के मुताबिक फैक्टरी में सभी पशुओं का रिकार्ड रखा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed