{"_id":"665a6d392c8a244b150fb164","slug":"three-miscreants-of-buffalo-stealing-gang-arrested-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102199-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक शेर सिंह का फाइल फोटो
नवाबगंज। पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज युवक ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र परौथी गांव के शेर सिंह (22) पुत्र सुरेशचन्द्र का विवाह तीन साल पहले कुंवरपुर बंजरिया गांव की प्रियंका के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी बढ़ती गई। इसी बात को लेकर दो सप्ताह पहले पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके चली गई। विवाहिता के ससुराल न आने पर दोनों पक्षों में बैठकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नही बन सकी। दो दिन पहले शेर सिंह ने पत्नी से फोन पर बात की लेकिन वह ससुराल आने को तैयार नही हुई। इसके बाद शेर सिंह ने शुक्रवार की सुबह बरेली से पीलीभीत की ओर जाने वाले ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर विजौरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह राठौर ने थाना नवाबगंज और जीआरपी पीलीभीत को घटना की जानकारी दी। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
सिर कटकर बीस मीटर दूर जनपद पीलीभीत क्षेत्र में गिरा
ट्रेन के आगे कूदने के बाद युवक का शरीर तो नीचे पड़ा रहा, लेकिन युवक का सिर बीस मीटर दूर जाकर जनपद पीलीभीत की सीमा क्षेत्र में जाकर गिरा। जिस पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस में सीमा को लेकर बहस ठन गई। स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह राठौर ने जीआरपी पीलीभीत को फटकार लगाई। संवाद