Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three members of an interstate gang arrested for swindling people using fake gold.

Bareilly News: नकली सोना देकर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three members of an interstate gang arrested for swindling people using fake gold.
बरेली। किला थाना पुलिस ने नकली सोना देकर असली सोना और रुपये लेने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों (पिता-पुत्र और एक महिला) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के जकाती निवासी सराफा व्यापारी विपिन कुमार रस्तोगी ने पांच जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने विश्वास में लेकर उनको नकली सोने के 190 ग्राम वजन के 19 पेंडल देकर 20 लाख रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चेन, सोने की अंगूठियां और अन्य आभूषण हड़प लिए। एसपी सिटी ने बताया कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की सीडीआर व सर्विलांस टीम की मदद से राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उच्चैन के गांव चक नवादा वीजा निवासी सुरेश, महेंद्र और जिला अनवर के थाना कालाकुआं की रामानंद कॉलोनी लाल डिग्गी निवासी बबली उर्फ बब्बू के नाम प्रकाश में आए। इसमें महेंद्र सुरेश का पिता है। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास मिट्टी वाले टीले के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से पीली धातु के 11 पेंडल, नकली सोने के चार पेंडल, एक चेन, चार चूड़ी, एक अंगूठी, एक फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ बथरी चैनपुर थाने में भी इसी प्रकार की ठगी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

पति-पत्नी बनकर पहुंचते थे दुकान पर

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से मिले 11 पेंडल असली सोने के हैं। इनमें छह पेंडल महेंद्र और पांच सुरेश के पास थे। इसके अलावा सुरेश के पास चार पेंडल नकली हैं जो चांदी के बने हुए हैं, लेकिन उस पर सोने की परत चढ़ी है। आरोपियों ने बताया कि वह शहरों में घूमते रहते हैं। महेंद्र और बबली पति-पत्नी बनकर सराफा व्यापारियों की दुकान पर जाकर असली सोने के पेंडल गिरवी रखकर सुनार से नकद रुपये लेते थे और कुछ चांदी के जेवरात बनवा लेते हैं। यह काम वह सुनार से तीन-चार बार करते हैं। जब सुनार को उनके ऊपर भरोसा हो जाता था तब वह नकली चांदी के पेंडल पर सोने की परत चढ़ाकर सुनार को देकर उनसे रुपये ले लेते थे। सराफा व्यापारी को अपना फोटो लगा कूटरचित आधार कार्ड देते थे। यह धंधा वह काफी समय से कर रहे थे।


--------
तीन बार गिरवी रखे थे असली सोने के पेंडल
आरोपियों ने बताया कि किला बाजार में प्रकाश ज्वैलर्स के पास उन लोगों ने तीन बार असली सोने के पेंडल गिरवी रखकर नकद रुपये लेने के अलावा चांदी के जेवर बनवाए थे। उसके बाद नकली सोने के 19 पेंडल देकर 20 लाख रुपये नकद और चांदी की पायल और सोने की अंगूठी की ठगी की थी। इससे पहले वह बिथरी चैनपुर में इसी तरह पांच लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed