फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three members of a gang that committed fraud by setting up a fake firm arrested in bareilly

Bareilly News: फर्जी फर्म बनाकर करते थे धोखाधड़ी, बैंककर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Updated Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने शाही क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बैंककर्मी भी शामिल है। 

विज्ञापन
Three members of a gang that committed fraud by setting up a fake firm arrested in bareilly
धोखाधड़ी के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के शाही क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर लोगों के खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले गिरोह के बैंककर्मी सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को गिरोह का खुलासा किया। आरोपियों से फर्जी डेबिट कार्ड, पासबुक, फर्म की मुहर और चेकबुक सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन




एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि शहर के दुर्गानगर निवासी विशाल गिरी ने 11 जून को शाही थाने जाकर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को बताया कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर फर्जी डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बनवा रहे हैं। इन फर्जी कार्डों के जरिये लोगों के खातों से रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने विशाल की पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
शाही थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान बारादरी के जितेंद्र कुमार मिश्रा, बिथरी चैनपुर के हिमांशु पटेल और नवाबगंज के आसिफ के रूप में करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे पांच डेबिट कार्ड,'कुमार एनर्जी' की मुहर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए तीनों आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए गए। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे धोखाधड़ी
एसपी दक्षिणी ने बताया कि जितेंद्र कुमार मिश्रा एक बैंक में नौकरी करता है। उसने विशाल गिरी को 15000 रुपये प्रति माह की नौकरी पर रखा था। आरोपियों ने विशाल के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए। इसके बाद 'कुमार एनर्जी' नाम से एक फर्जी फर्म खोली गई। इस फर्म के नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खोले गए। वे इन खातों से धोखाधड़ी की रकम इधर-उधर कर उन्हें बंद कर देते थे। 'कुमार एनर्जी' फर्म अब बंद हो चुकी थी और आरोपी दूसरी फर्जी फर्म खोलने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed