{"_id":"6a32fc87f2267e3532005c0c","slug":"three-injured-pregnant-woman-allegedly-kicked-in-the-stomach-during-a-domestic-dispute-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4416-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घरेलू विवाद में गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घरेलू विवाद में गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप, तीन घायल
Thu, 18 Jun 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
गुलड़िया। गांव नुसरतगंज में मामूली घरेलू विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें एक गर्भवती के पेट में लात मारने का भी आरोप है।इस मारपीट में दो अन्य महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय उनके ही परिवार के लोगों को पुलिस चौकी में बैठाने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
नुसरतगंज के ओमकार की पत्नी जावित्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामूली विवाद में उनके ही पड़ोसी राजपाल, राजेश ,भूपेंद्र, पिंकी और सागरवती उनके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस गए। मारपीट करने लगे। आरोप है कि भूपेंद्र ने जावित्री की बेटी खुशबू, जो छह माह की गर्भवती है, के पेट में लात मार दी। उसकी तबीयत बिगड़ गई। जावित्री, उनके बेटे सुरेंद्र और बेटी पायल के काफी चोटें आई हैं। चौकी बड़गांव में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय उनके घायल बेटे सुरेंद्र को ही चौकी में बैठा लिया है।
सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नुसरतगंज गांव में हुई मारपीट की तहरीर मिली है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। थाने में किसी को नहीं बैठाया गया है। हो सकता है पूछताछ के लिए चौकी बड़ागांव में रोक लिया हो। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।