{"_id":"6112dcec8ebc3e0b36410a01","slug":"three-hours-jam-on-lucknow-highway-bareilly-news-bly455967799","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे पर तीन घंटे जाम
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण की वजह से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अटका ट्रैफिक
विज्ञापन
बहगुल पुल पर ट्रक खराब होने से और बिगड़े हालात
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सड़क निर्माण की वजह से जाम लग गया। इसके बाद बहगुल नदी के पुल पर बरेली से फर्रुखाबाद जा रहा एक ट्रक खराब हो गया तो हालात और बिगड़ गए। कई किलोमीटर तक वाहन जाम में फंस गए। तीन घंटे बाद करीब नौ बजे जाम से कुछ राहत मिली।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कई दिनों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बरेली की तरफ सड़क का निर्माण चल रहा है। इस वजह से दोनों तरफ के वाहन एक ही साइड की सड़क से निकाले जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कई ट्रेनें गुजारने के लिए फाटक काफी देर तक बंद रहा तो क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। जैसे ही हुलासनगरा क्रॉसिंग खुला जल्दबाजी के चक्कर में वाहन एक दूसरे के सामने आकर फंस गए। क्रॉसिंग पर तैनात आरपीएफ और पुलिस के सिपाहियों ने आड़े-तिरछे वाहनों को साइड में कराकर एक लेन से निकलवाया। कुछ समय तक वाहन धीरे-धीरे निकलने रहे लेकिन करीब पांच बजे बहगुल नदी के पुल पर एक ट्रक खराब हो गया तो फिर जाम लग गया। दूसरे ट्रकों के चालकों ने धक्का लगाकर खराब ट्रक को हाईवे के किनारे खड़ा कराया। तब जाकर वाहन निकलने शुरू हुए। जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी फंसी रही जिसे फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बमुश्किल जाम से निकलवाया। रात नौ बजे जाम से कुछ राहत मिली और वाहनों ने रेंगना शुरू किया। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सर्विस रोड का निर्माण करा रहे पीआरएल कंपनी के इंजीनियर शैलेंद्र ने बताया कि बुधवार तक सर्विस लेन का काम समाप्त कर सड़क को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहगुल पुल पर ट्रक खराब होने से और बिगड़े हालात फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सड़क निर्माण की वजह से जाम लग गया। इसके बाद बहगुल नदी के पुल पर बरेली से फर्रुखाबाद जा रहा एक ट्रक खराब हो गया तो हालात और बिगड़ गए। कई किलोमीटर तक वाहन जाम में फंस गए। तीन घंटे बाद करीब नौ बजे जाम से कुछ राहत मिली।