फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three hour mega block of speed trains on upline Bareilly

तीन घंटे के मेगा ब्लॉक से थमी ट्रेनों की रफ्तार, त्रिवेणी, गोरखपुर-जम्मूतवी, अवध-असम प्रभावित

Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three hour mega block of speed trains  on upline Bareilly
भारतीय रेलवे
अप लाइन पर रविवार को तीन घंटे के मेगा ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लखनऊ की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें मेगा ब्लॉक से प्रभावित हुईं। कई मालगाड़ियों को भी रास्ते में रोकना पड़ा। इस दौरान ट्रैक और ओएचई लाइन का मेंटिनेंस किया गया। हालांकि, बार-बार हो रही बूंदाबांदी की वजह से काम प्रभावित हुआ। मेगा ब्लॉक के बावजूद कुछ स्थानों पर छिटपुट काम बाकी रह गए हैं। 
विज्ञापन

रेलवे को ट्रैक और ओएचई मेंटिनेंस के लिए मुरादाबाद से लखनऊ के बीच मेगा ब्लॉक लेना था।

पहले तय हुआ था कि शनिवार को अप लाइन पर रोजा से मुरादाबाद के बीच मेगा ब्लॉक लेकर काम निपटाए जाएंगे। लेकिन शनिवार को मेगा ब्लॉक नहीं मिल सका। रविवार को डिवीजन ऑफिस से रोजा-आलमनगर के बीच मेगा ब्लॉक फाइनल कर दिया गया। शनिवार रात इस बारे में सूचना मिलने के साथ ही रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन


जिन स्थानों पर काम होना था पहले से वहां रेलवे के गैंग पहुंच गए। रविवार को 11 बजे से दो बजे तक रोजा से आलमनगर के बीच मेगा ब्लॉक के दौरान काम निपटाए गए। इस दौरान अप त्रिवेणी एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। आधा दर्जन से ज्यादा मालगाड़ियों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। अप त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से शाहजहांपुर पहुंच सकी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी ने प्रभावित किया ओएचई मेंटिनेंस
रविवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में ओएचई मेंटिनेंस के काम पर प्रभाव देखा गया। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि ज्यादातर काम पूरे कर लिए गए हैं। दूसरी ओर रेलवे के सूत्रों ने यह भी बताया कि तीन घंटे के ब्लॉक के दौरान सभी काम पूरे नहीं हो सके हैं। कई स्थानों पर छिटपुट काम बचे हैं। इनको ब्लॉक का समय खत्म होने के बाद भी पूरा किया जाता रहा। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर हुआ। 


रोजा से आलमनगर के बीच तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक और ओएचई मेंटिनेंस के काम पूरे किए गए। ब्लॉक की वजह से ज्यादा सवारी गाड़ियां प्रभावित नहीं हुईं। ब्लॉक का समय ऐसा रखा गया जब ट्रैक पर ट्रेनों का ट्रैफिक काफी कम होता है। - प्रभाष राघव, डिवीजन ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed