फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three died in hatras accident

घर का इकलौता बेटा था अभिषेक, पूरे परिवार की थी जिम्मेदारी

Fri, 04 Nov 2022 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
three died in hatras accident
बरेली। सड़क दुर्घटना में सीबीगंज के खलीलपुर रोड निवासी अभिषेक की मौत के साथ परिवार पर भी संकट के बादल छा गए हैं। वह घर में इकलौते कमाने वाले थे। पिता गोपाल सक्सेना पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। अब घर पर ही रहते हैं। इसके अलावा घर में मां बीना सक्सेना और बहन रूपल सक्सेना है।
विज्ञापन

अभिषेक ही हुंडई शोरूम में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पिता गोपाल ने बताया कि जब वह खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था, तो परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लिया था। यह नहीं पता था कि लौटकर ही नहीं आएगा। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सूचना दी तो पविार में कोहराम मच गया। अब परिवार में आर्थिक संकट छा गया है। घर खर्च से लेकर बेटी की शादी की जिम्मेदारी भी अब बूढ़े पिता के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले ही खाटू श्याम के दर्शन कर लौटा था आशीष
अलीगंज के बहाजागीर निवासी आशीष पंद्रह दिन पहले ही खाटू श्याम होकर आया था। छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता शंकरलाल खेतीबाड़ी करते हैं। बड़े भाई आशीष की दो साल पहले ही बदायूं के उझानी स्थित बारी खेड़ा गांव की रहने वाली निशा के साथ शादी हुई थी। बताया कि भाई ने बताया था कि एक दोस्त ने नई कार ली है और वह सभी दोस्त फिर से खाटू श्याम दर्शन को जा रहें है। इसी वजह से उनके भाई एक दिन पहले ही भाभी निशा मौर्य को उसके मायके छोड़ कर आए थे। बृहस्पतिवार को पत्नी निशा को उनकी मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिंह ने ली थी कार
जय सिंह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता महावीर सिंह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। जय सिंह की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उनके परिवार में पिता के साथ ही मां ओमवती, एक छोटा भाई, पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। उन्होंने हाल में नई कार खरीदी थी, इसी से सभी दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed