फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three dead of Family by bomb blast in Bareilly

यूपी: बम फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 02 Jul 2019 05:30 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, करैरा (शिवपुरी)
अमर उजाला ब्यूरो, करैरा (शिवपुरी) Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Three dead of Family by bomb blast in Bareilly
बम फटने से एक घर के तीन लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश की पिछोर तहसील के गांव मसूदा में बम फटने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले एक ही परिवार के थे। ये लोग पीतल की धातु निकालने के लालच में समीपवर्ती सेना की फील्ड फायरिंग रेंज के जंगल से चले हुए बमों के खोखे बीनकर लाए थे, इन्हीं के साथ एक बिना चला हुआ बम जो कि चांदमारी के दौरान मिस होकर गिरा था इसे भी यह बीनकर ले आए। सोमवार को हथोड़े से चले हुए बमों से पीतल निकाल रहे थे कि इसी दौरान जैसे ही बिना चले बम पर हथोड़ा मारा तो उसकी पिन खुल गई तथा तेज धमाके के साथ विस्फोट होने से यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मसूदा गांव में आज सुबह  एक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बाहर आकर देखा तो चार लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। इनमें एक साल की बच्ची भी शामिल थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल तड़प रहा था। गांव वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए झांसी रवाना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे  की जानकारी ली तो पता चला कि तीनों लोगों की मौत बम फ टने से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया की गांव से तीन किमी की दूरी पर आर्मी कैंट बबीना की फील्ड फायरिंग एरिया की सीमा लगती है, जहां आए दिन सेना अभ्यास करती है, इसमें गोला, बारूद का इस्तेमाल किया जाता है। गांव वाले पीतल की कीमती धातु के लालच में चोरी  करके चुपके से फील्ड फायरिंग रेंज में घुसकर वहां से चले हुए बम, हथगोला और गोलियों के कवर ले आते हैं तथा इनकी धातु निकालकर बाजार में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक भी बीते रोज कुछ कबाड़ा बीनकर लाए थे, इसमें एक बम भी शामिल था, जो बिना चला हुआ था। आज सुबह उस समय मृतक के घर में चल गया जब वह बम से पीतल व अन्य सामान निकाल रहा थे। पुलिस ने बताया कि पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुके हैं। फायरिंग रेंज के पास  बसे कई गांव के लोग चोरी से फील्ड फायरिंग एरिया से कीमती धातु के लालच में विस्फोटक उठाकर लाते हैं।

इनकी हुई मौत

आज हुए हादसे में मरने वालों में श्यामलाल पुत्र डनु जाटव उम्र 55 साल, सुखदेवी पत्नी सुदामा जाटव उम्र 30 साल व आशिकी पुत्री सुदामा जाटव  उम्र एक साल शामिल हैं। जबकि, श्यामलाल के भाई का बेटा फूलसिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए झांसी रेफ र दिया गया है। हादसे की जांच करने के लिए आर्मी की टीम, शिवपुरी से एफ एसएल और ग्वालियर से एटीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है।


इसके अलावा शिवपुरी के एडिशनल एसपी गजेंद्र कंवर, पिछोर थाना प्रभारी अजय भार्गव ने मौके पर जांच पड़ताल की। हिम्मतपुर चौकी प्रभारी संजीव पवार का कहना है कि फील्ड फायरिंग एरिया से ग्रामीण एक बम लेकर आ गया था और इसमें से पीतल निकाल रहा था बम की पिन फ टने से यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed