फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three days more tremor will freeze cold

तीन दिन और कंपकंपी छुड़ाएगी शीतलहर

Thu, 14 Jan 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three days more tremor will freeze cold
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुधवार को धूप तो खिली मगर बेअसर रही, 3.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
बरेली। चार दिनों से कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को दिन भर चटख धूप खिली, मगर पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के आगे बेदम रही। मौसम विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिन तक शीतलहर का कहर जारी रहने की आशंका है। इसके बाद सुबह-शाम कोहरा और हल्के बादल छाने का अनुमान है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक तीन दिनों से बरेली में काफी ऊंचाई पर बादलों का जमावड़ा था। अनुकूल माहौल न बनने से बारिश नहीं हो सकी। उधर, हवाओं की तीव्रता अधिक होने से बादल ज्यादा देर ठहर भी नहीं सके। आसमान साफ होने से तेज धूप खिली मगर पहाड़ों की ओर से आ रही सर्द हवा के चलते धूप का खासा असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का औसत 98 फीसदी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed