{"_id":"5efba2e88ebc3e42ea61124a","slug":"three-bridges-will-be-built-in-bareilly-with-46-crores-bareilly-news-bly4110467153","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 करोड़ से बरेली में बनेंगे तीन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 करोड़ से बरेली में बनेंगे तीन पुल
विज्ञापन
योजनाओं का शुभारंभ करते सांसद और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मंडल भर में 10 पुलों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
पीलीभीत में साढ़े छह करोड़ की लागत से बन चुके एक पुल का उद्घाटन भी
बरेली। लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में बरेली मंडल में दस पुलों का शिलान्यास किया। 1.81 अरब की लागत से इन सभी पुलों का निर्माण सेतु निगम करेगा। इनमें से तीन पुल बरेली जिले में बनेंगे। मौर्य ने इसके साथ पीलीभीत के बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर कठिना नदी पर 6.55 करोड़ की लागत से बनाए गए पुल का उद्घाटन भी किया।
सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह और फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से ही मंडल भर में दस पुलों का शिलान्यास किया। अफसरों ने बताया कि सभी दस पुलों की लंबाई 1219.72 मीटर और उनकी एप्रोच रोड की लंबाई 15360 मीटर है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सेतु निगम के अफसरों को सभी पुलों का निर्माण समय से पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इन पुलों का शिलान्यास
14.16 करोड़
-पीलीभीत में फतेहपुर के पास पुराने बरेली-बीसलपुर मार्ग पर देवहा नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
10.07 करोड़
-बदायूं में बरनी घाट के पास सोत नदी पर पुल और एप्रोच रोड
17.23 करोड़
-बदायूं में मेरठ मार्ग पर उस्मानपुर के पास महाबा नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
11.68 करोड़
-शाहजहांपुर में पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खन्नौत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
12.21 करोड़
-शाहजहांपुर में गांव कठपुरा के पास खन्नौत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
8.03 करोड़
-शाहजहांपुर में लक्ष्मनपुर के पास सोत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
12.29 करोड़
-शाहजहांपुर में मढ़ई-कोटापट्टी मार्ग पर मढ़ई घाट पर पुल और पहुंच मार्ग
17.15 करोड़
-बरेली में पदमी कस्बापुर मार्ग पर किच्छा नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग
13.01 करोड़
-बरेली में ज्योति जागीर धीमरी मार्ग पर कैलाश नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
15.96 करोड़
-बरेली में सिमरिया मिर्जापुर मार्ग पर कैलाश नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी पुलों का शिलान्यास हुआ है। सभी परियोजनाओं को समय से शुरू करने और पूरा कराने की पूरी कोशिश करेंगे। -देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना अधिकारी सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत में साढ़े छह करोड़ की लागत से बन चुके एक पुल का उद्घाटन भी बरेली। लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में बरेली मंडल में दस पुलों का शिलान्यास किया। 1.81 अरब की लागत से इन सभी पुलों का निर्माण सेतु निगम करेगा। इनमें से तीन पुल बरेली जिले में बनेंगे। मौर्य ने इसके साथ पीलीभीत के बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर कठिना नदी पर 6.55 करोड़ की लागत से बनाए गए पुल का उद्घाटन भी किया।
सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह और फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से ही मंडल भर में दस पुलों का शिलान्यास किया। अफसरों ने बताया कि सभी दस पुलों की लंबाई 1219.72 मीटर और उनकी एप्रोच रोड की लंबाई 15360 मीटर है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सेतु निगम के अफसरों को सभी पुलों का निर्माण समय से पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इन पुलों का शिलान्यास
14.16 करोड़-पीलीभीत में फतेहपुर के पास पुराने बरेली-बीसलपुर मार्ग पर देवहा नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
10.07 करोड़
-बदायूं में बरनी घाट के पास सोत नदी पर पुल और एप्रोच रोड
17.23 करोड़
-बदायूं में मेरठ मार्ग पर उस्मानपुर के पास महाबा नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
11.68 करोड़
-शाहजहांपुर में पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खन्नौत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
12.21 करोड़
-शाहजहांपुर में गांव कठपुरा के पास खन्नौत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
8.03 करोड़
-शाहजहांपुर में लक्ष्मनपुर के पास सोत नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
12.29 करोड़
-शाहजहांपुर में मढ़ई-कोटापट्टी मार्ग पर मढ़ई घाट पर पुल और पहुंच मार्ग
17.15 करोड़
-बरेली में पदमी कस्बापुर मार्ग पर किच्छा नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग
13.01 करोड़
-बरेली में ज्योति जागीर धीमरी मार्ग पर कैलाश नदी पर पुल और पहुंच मार्ग
15.96 करोड़
-बरेली में सिमरिया मिर्जापुर मार्ग पर कैलाश नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी पुलों का शिलान्यास हुआ है। सभी परियोजनाओं को समय से शुरू करने और पूरा कराने की पूरी कोशिश करेंगे। -देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना अधिकारी सेतु निगम
विज्ञापन विज्ञापन