{"_id":"61a920efe3ae4b1f1a40927a","slug":"three-animal-smugglers-including-history-sheeter-arrested-in-encounter-bareilly-news-bly467951914","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर दिनेश गुर्जर के पैर में लगी पुलिस की गोली
बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर से भी करते थे पशु चोरी
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में दो हिस्ट्रीशीटर और एक टॉप टेन अपराधी है। तीनों के पास से तमंचे और एक लोडर बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर में भी वारदातें करते थे।
बीते दिनों इज्जतनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पुलिस ने एक दिसंबर को तीन पशु तस्कर बाबू, निजामुद्दीन और आबिद को पकड़ा था। तीनों भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल गांव के रहने वाले थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को उनके साथी दिनेश गुर्जर, भूरा व अजीम के नाम भी पता चले। बकौल इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे सैदपुर रोड बगिया के पास एक मैजिक लोडर आते दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लोडर में बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
जवाब कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश दिनेश गुर्जर के पैर में लगी। पुलिस ने रमेश समेत गाड़ी में बैठे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अलीगंज के गांव रफियाबाद का रहने वाला दिनेश गुर्जर कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधी है। हाल में वह कैंट के कांधरपुर गांव में रह रहा है। फरीदपुर के गुलाबनगर चौडेरा गांव का भूरा यादव भी हिस्ट्रीशीटर है। तीसरा बदमाश अजीम मुरादाबाद के सिविल लाइन हिमगिरी चौकी क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
बकौल पुलिस पकड़े गए बदमाश बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत से पशु चोरी करते थे। पकड़े गए पशु तस्करों ने अपने साथियों के साथ बिथरी चैनपुर, चैनामरारपुर, कितकापुर, कमुआ, हाफिजगंज आदि गांवों में पशु चोरी की वारदातें कबूली हैं।
सुपारी किलर भी है दिनेश गुर्जर
मुठभेड़ में घायल दिनेश गुर्जर सुपारी किलर भी है। वर्ष 2019 में उसने फतेहगंज पश्चिमी में सपा नेता डा. असलम की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्याकांड जिले में खासा चर्चित रहा था। इसके अलावा यह शातिर लुटेरा भी है। इस पर हत्या, लूट, डकैती आदि के कई मामले दर्ज हैं। दिनेश पर बरेली जिले में ही हत्या के अलावा लूट, डकैती, चोरी आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी इस पर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी जानकारी कर रही है। वहीं भूरा यादव पर नौ और अजीम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
फिर सटीक निशाने पर लगी पुलिस की गोली
एक बार फिर मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली सटीक निशाने पर लगी। इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश दिनेश गुर्जर के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी। हैरतअंगेज बात यह है कि बदमाश लोडर में बैठकर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लोडर के अंदर जाकर बदमाश के पैर में जा लगी।