फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Accused Arrested for Stealing Copper from Warehouse by Digging a Tunnel in Bareilly

Bareilly News: सुरंग बनाकर गोदाम से 20 लाख का तांबा चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

Wed, 06 May 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 06 May 2026 11:11 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में सुरंग बनाकर गोदाम से तांबा चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Three Accused Arrested for Stealing Copper from Warehouse by Digging a Tunnel in Bareilly
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी हुए घायल - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया तांबा, हथियार और नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पद्मावती एसोसिएट फर्म के गोदाम से करीब 20 लाख रुपये का दो टन तांबा स्क्रैप चोरी हुआ था। 28 अप्रैल 2026 को शिवानी जैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चोरों ने फर्म की दीवार के पास सुरंग बनाकर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज पुलिस टीम बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का तांबा बेचने के लिए तीन बदमाश एक ई-रिक्शा से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया। ई-रिक्शा सवारों ने भागने की कोशिश की, जिससे उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। खुद को घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
घायल अभियुक्तों की पहचान निजाम (24 वर्ष) और अब्दुल समी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका तीसरा साथी मोहम्मद खालिद (55 वर्ष) भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी महेशपुर, सीबीगंज के निवासी हैं। निजाम के पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 2600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अब्दुल समी के पास से भी एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 8050 रुपये नकद मिले हैं। मोहम्मद खालिद के कब्जे से 2350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

चोरी का माल और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से एक ई-रिक्शा और पद्मावती एसोसिएट फर्म से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबे का तार भी बरामद किया है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में सीबीगंज थाने में मुकदमा संख्या 187/26 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed