{"_id":"6496a35bd60fe2ec1d080637","slug":"three-accused-arrested-for-making-adulterated-liquor-in-bareilly-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भरकर बेचते थे मिलावटी शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भरकर बेचते थे मिलावटी शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 01:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:33 PM IST
सार
पुलिस ने शुक्रवार को एक मकान पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से शराब की बोतलें, ढक्कन और मिलावट करने का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मिलावटी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भरकर मिलावटी शराब तैयार की जा रही थी। सूचना मिलने पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से शराब की बोतलें, ढक्कन और मिलावट करने का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रामरतन उर्फ बबलू कश्यप नाम के युवक ने सुभाषनगर क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में तीन दिन पहले ही किराये पर कमरा लिया था। वह दो साथियों के साथ अंग्रेजी शराब में मिलावट कर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब तैयार कर रहा था। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को मकान पर छापा मारा। पुलिस ने रामरतन और शेरगढ़ में ब्योधा के रोहित, अंकित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से 26 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब, चार क्वार्टर यूपी मार्का, चीनी का घोल, विभिन्न कंपनियों के ढक्कन, बोतल, नकली क्यूआर कोड आदि सामान बरामद किया है। तीनों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।