{"_id":"684c81d6f53eb6ec4b027b5a","slug":"threatening-to-implicate-him-in-a-case-he-demanded-50-thousand-rupees-and-beat-him-up-when-he-refused-bareilly-news-c-4-lko1064-661793-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगे 50 हजार, मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगे 50 हजार, मना करने पर पीटा
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। मना करने पर युवक की पिटाई की और उसकी मां के साथ छेड़खानी की गई। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि पीली मिट्टी सहसवानी टोला निवासी शाहिद अंसारी उनके बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मना करने पर नौ जून को शाहिद के पुत्रों आलम और समीर ने बेटे पर सरिया से हमला कर दिया। जब बेटा जमीन पर गिर गया तो शाहिद अंसारी, निशा अंसारी ने उसकी पिटाई की। जब बेटे को बचाने की कोशिश की तो छेड़खानी की गई। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो